Monday, 3 August 2015

दोराहे से चौराहे तक चेहरा ही बस चेहरा है
दीवारों से दरवाज़े तक इक उसका ही पहरा है
-----कमला सिंह 'ज़ीनत'

Sunday, 2 August 2015

मेरी पुस्तक की एक और ग़ज़ल 
--------------------------------------
जब सितम मेरे नाम आ गए 
ज़ख्मे दिल मेरे काम आ गए 

ख़ुश्क   होठों  ने  आवाज़  दी 
शैख़ खुद  लेके  जाम आ  गए 

ज़ुल्म रावण का जब बढ़ गया 
काफिला  लेके  राम   आ  गए 

सुब्ह  देखी   नहीं   उम्र   भर 
आप  भी  लेके  शाम  आ गए 

बादशाहों  ने     की    साज़िशें 
हासिये   पे  गुलाम  आ   गए 

चलिए 'ज़ीनत'  करें  गुफ़्तगू 
आपके  हम  कलाम  आ गए 
---कमला सिंह 'ज़ीनत'

Saturday, 1 August 2015

4 - मिसरे
झूट की ये रौनक़ है झूट के ही चर्चे हैं
गौ़र से ज़रा पढि़ये बेबसी के पर्चे हैं
दिख रहा है जो साहब सिर्फ़ पर्देदारी है
दर्द के मुखौटे पर बस खुशी के पर्दे हैं
कमला सिंह 'ज़ीनत'
एक शेर ताज़ा
हमारी सुरमई रातों की शाख पर अक्सर
तुम्हारी यादों के जुगनू मचलते रहते हैं

Thursday, 30 July 2015

मेरी एक ग़ज़ल मेरे पुस्तक  से  
=============
ख़ुदा जाने क्या आज कल कह रही हूँ 
समझ लूँ  के मैं यह ग़ज़ल कह रही हूँ 

 जहाँ  महवे-हैरत  जबां  पर  है  मेरे 
के ठहरे समुन्दर  को चल कह रही हूँ 

जो ज़िल्लत  की चादर से लिपटा हुआ है 
उसी  ख़ूने -दिल  को  उबल  कह रही हूँ 

खुदा उनके दिल पे है शैतान क़ाबिज़ 
मुसलसल मैं उसको निकल कह रही हूँ 

जो क़लमे  की सौगात  लेकर चला है 
उसी राहे  हक़ को अमल  कह  रही  हूँ 

तलब यूँ  ही  'ज़ीनत' बढ़ी आज  मेरी 
के दरिया के पानी को जल कह रही हूँ 
---कमला सिंह 'ज़ीनत'

Thursday, 23 July 2015

चार मिसरे
____________________________
जब नहीं काटती जो बोती है
पैदा करके वो मां भी रोती है
नस्ले इंसान से 'शैतान' जने
परवरिश में कमी सी होती है
चार मिसरे
__________________________
जो ज़माने में हाथ मलते हैं
हाँ वही लोग सबसे जलते हैं
तपते सूरज का सामना होते
मोमबत्ती की तरह गलते हैं