दिल के जज़्बात
Sunday, 31 May 2015
तुझे निहारती रहती हूँ लाजवाब है तू
मेरे हजार सवालों का इक जवाब है तू
कमला सिंह 'ज़ीनत'
जिंदगी इस तरह गुर्बत से निकाला है तुझे
मुस्कुराते हुए मुश्किल में भी ढाला है तुझे
कमला सिंह 'ज़ीनत'
Saturday, 30 May 2015
ज़िंदगी के मोड़ पे
धोखा तुमसे
मुक़द्दर था मेरा
-कमला सिंह 'ज़ीनत'
मरना भला मेरा
सिसकने से
मौत ही भली
--कमला सिंह 'ज़ीनत'
परवाज़ पे हूँ ऐ दिल मंजिल से न भटकाना
भटके जो मुसाफिर हैं घर लौट नहीं पाते
कमला सिंह 'ज़ीनत'
कहना है बुजुर्गों का दो कश्ती के बारे में
इक साथ सफर हर्गिज़ आसान नहीं होता
कमला सिंह 'ज़ीनत'
रिश्तों को निभाते हैं कुछ लोग ताज्जुब है
रिश्ते को निभाने में यह उम्र बहुत कम है
कमला सिंह 'ज़ीनत'
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)