दिल के जज़्बात
Thursday, 22 January 2015
चार पंक्तियाँ
जब कभी आँख में आँसू आये
यूँ लगे जैसे कहीं तू आये
काश इक दिन मेरे मुक़द्दर में
ऐ सितमगर तू हू ब हू आये
डा.कमला सिंह 'ज़ीनत'
कभी कभी अपनों से दूरी भली जि़न्दगी की हर मजबूरी भली पलक बंद करते ही करें साजिश ऐसे मौका़ परस्तों से छुरी भली कमला सिंह "ज़ीनत "
Monday, 5 January 2015
नया साल मुबारक
खु़दा नहीं हो खु़दादाद हो यही माना
करम के बाद भी होता है क्या नहीं जाना
गुज़रते वक्त़ ने कुछ ज़ख़्म गहरे छोडे़ हैं
मसीहा बन के 'नये साल' तुम चले आना
कमला सिंह 'ज़ीनत'
***********ग़ज़ल**
********
तेरी नज़रों से उतरने वाले
पहले हम ही रहे मरने वाले
जि़न्दगी दार कर गयी थी हमें
हम ही थे दार पे चढ़ने वाले
सोच कर दर्द बहुत होता है
तुम रहे पर को क़तरने वाले
ये लो दिल की कि़ताब खोल दिया
गुम कहाँ हो गये पढ़ने वाले
है अंधेरा खडा़ घेरे हमको
तुम अंधेरों से थे लड़ने वाले
कुछ क़तारों में अभी हैं 'जी़नत'
हादसे हम पे गुज़रने वाले
कमला सिंह 'ज़ीनत'
था बहुत देर तक ठहरा मुझमें
कोई गूँगा सा था बहरा मुझमें
जाते जाते सितम ये तोड़ गया
दे गया ज़ख़्म वो गहरा मुझमें
कमला सिंह 'ज़ीनत'
चार मिसरे अभी अभी
_________________
गुफ़्तगू से हासिल है गुफ़्तगू की दो सूरत
इक हदूद से बाहर और एक हद वाली
मक्खियों के बारे में जानना ज़रुरी है
कौन बैठे ज़ख़्मों पर कौन है शहद वाली
कमला सिंह 'ज़ीनत'
Wednesday, 24 December 2014
दो ही लफ़्जो़ में लिख दिया सब कुछ
आगे जो कुछ था उसपे छोड़ दिया
हम उसे प्यार बहुत करते हैं
बस यही लिख के क़लम तोड़ दिया
कमला सिंह 'ज़ीनत'
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)